कल्लोल

अशोक महान्तीअशोक महान्ती

1 min read · 12.4K reads

मैं सारी रात एक पक्षी का पंख देखकर जगा रहता हूँ मृत मनुष्यों के देश से

गुलाब फूल की ख़ुशबू लाकर, बिछौने के पास रखकर,

फ़र्म के विरोध में गंभीर विमर्श करता हूँ तोड़ता, गढ़ता, प्यार करता

मैं स्वयं पर विश्वास कर, अविश्वास कर, अपना थूक

अपने ललाट पर डालकर कहता, हे मनुष्य, तुमने अपने को खो डाला

कविता के सीमालंघन के आरोप में अभियुक्त आसामी की तरह मैं हँस पड़ता

अचानक निर्वाक, किसी धूलभरी अँधेरी कालकोठरी में स्वयं को गोपन करता

क्रमशः विरोधी-साज़िश के कारण मेरी आत्मा भी आज धर्मच्युत हो गई—

इस तरह, जो कविता मैंने लिखी, प्रभु मुझे पता है

मतविरोध के कारण अचानक जलकर विलुप्त होगी...

अशोक महान्ती
About the poet

अशोक महान्ती

अधुनांतिक बांग्ला कवि।

View profile & all 1 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like