रंगहीन - अशोक लव

Ashok Loveअशोक लव13 Sept 1947

2 min read · 12.4K reads


हिल गए सब रंग
रंग-बिरंगी रोशनियाँ बिखर गईं
बिखरती चली गईं।

रंगहीन
उत्साहहीन
सुबह-शाम।

क्षितिज के छोर अंधियाले
किसी के न आने की
संभावनाएँ।

बिखरन और सिर्फ़ बिखरन
मुट्ठियों से सरकते
पल-पल ।

न आहट
न दस्तक
बस
बंद किवाड़ों के पीछे
पसरा ज़िंदगी का रंगहीन कैनवस।
Ashok Love
About the poet

Ashok Love अशोक लव

Ashok Love

View profile & all 0 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like