वेताल - अशोक कुमार शुक्ला

Ashok Kumar Shuklaअशोक कुमार शुक्ला5 Jan 1967

4 min read · 12.4K reads

वेताल
मुझे लगता है कि
हम सबकी पीठ पर
रात-दिन लदा रहता है
एक वेताल
जिसके सवालों का
उत्तर देने की कोशिश
जब भी
की हैं हमने तो
अधूरे जवाब पाकर
वह पुनः
लौट जाता है
घनघोर जंगल की ओर
और हम वेताल के बगैर
झुठला देते हैं
अपनी यात्रा केा
क्योंकि हमें बताया गया है कि वेताल केा
गंतब्य तक पहुॅचाना ही
हमारी यात्रा का उद्देश्य है
और उसके बगैर
हमें यात्रा जारी रखने की
अनुमति तक नहीं है
हम फिर ठगे से
एक नये वेताल को
अपनी पीठ पर लादे हुये
जारी रखते हैं
अपनी अंतहीन यात्रा,
काश! कभी इस वेताल के बगैर
यात्रा पूरी करने का
वरदान पाते हम!
Ashok Kumar Shukla
About the poet

Ashok Kumar Shukla अशोक कुमार शुक्ला

अशोक कुमार शुक्ला (जन्म: 5 जनवरी 1967) आप भारतकोश परिवार में स्वैच्छिक सक्रिय सदस्य के रूप में शामिल है। भारत कोश, कविताकोश, गद्यकोश, हिन्दी विकीपीडिया सहित अनेक अंतरजाल प्रोजेक्ट में शामिल योगदानकर्ता हैं। Ashok Kumar Shukla (Born: 5 January 1967) is a volun…

View profile & all 20 Poems / Stories