गति - अशोक कुमार शुक्ला

Ashok Kumar Shuklaअशोक कुमार शुक्ला5 Jan 1967

3 min read · 12.4K reads

अंधेरे सीलन भरे कमरे से
आज फिर निकाल लिया गया है
एक पुराना टायर
जिसे फिर से लगा दिया गया है
व्यवस्था के जंग भरे वाहन में
फिर से दिखी है आज
पंचर जोडने वाले
कारीगरों के चेहरे पर चमक
पुराना घिसा पिटा टायर
आखिर कब तक चलेगा ?
जल्दी ही पंचर होगा
और पंचर टांकने के बहाने ही सही
कुछ तो चलेगी उनकी दुकान
यह सत्य तो
किसी ने देखा भी नहीं कि
बस यूं ही
मंथर किन्तु अविचल चाल से
हमेशा ही चलता रहता है
समय का पहिया
जिसमें कभी पंचर नहीं होता
और इसी के घूमने से आता है
पतझड, सावन और बसंत !
Ashok Kumar Shukla
About the poet

Ashok Kumar Shukla अशोक कुमार शुक्ला

अशोक कुमार शुक्ला (जन्म: 5 जनवरी 1967) आप भारतकोश परिवार में स्वैच्छिक सक्रिय सदस्य के रूप में शामिल है। भारत कोश, कविताकोश, गद्यकोश, हिन्दी विकीपीडिया सहित अनेक अंतरजाल प्रोजेक्ट में शामिल योगदानकर्ता हैं। Ashok Kumar Shukla (Born: 5 January 1967) is a volun…

View profile & all 20 Poems / Stories