दुनिया को नई राह दिखने के वास्ते - अशोक अंजुम

Ashok Anjumअशोक अंजुम15 Dec 1966

2 min read · 12.4K reads

दुनिया को नई राह दिखने के वास्ते
शूली पे छाडे कोन ज़माने के वास्ते

शहरों कि भीड़ में न कहीं खो गए हों वे
जो गाँव से गए थे कमाने के वास्ते

दिखा न कोई जाल परिंदे को भूख में
उसने लुटा ही दी जान दाने के वास्ते

ऐ लोकतंत्र ! तेरे चमत्कार को नमन
जनता ही मिले तुझको निशाने के वास्ते

दामन जिन्होंने फूँक लिए कोन लोग थे
जीवन में रौशनी से निभाने के वास्ते
Ashok Anjum
About the poet

Ashok Anjum अशोक अंजुम

जन्मदिन-15 दिसम्बर 1966 (वास्तविक) , 25 सितम्बर 1966 (अभिलेख में) पिताजी का नाम-श्री जगदीश प्रसाद शर्मा / माताजी का नाम-श्रीमती रामवती शर्मा पत्नी-श्रीमती भारती शर्मा / पुत्र-अमन शर्मा-पुत्री-देवांशी शर्मा शिक्षा-बी.एससी., एम.ए. (अर्थशास्त्र, हिन्दी) , बी.एड।…

View profile & all 30 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like