विस्फोटक - आशीष जोग

आशीष जोगआशीष जोग12 Sept 1966

3 min read · 12.4K reads


इतनी आग,
इतना रोष!

कहाँ छिपाऊँ,
कहाँ दबाऊँ,
किसे सुनाऊँ ?

तुम्हारा क्या,
तुम्हें तो दिखता हूँ मैं
अब तक वैसा ही,
शांत,
सहज,
निश्चल,
बर्फ की तरह बेजान
किसी शव सा!

और मैं-
मेरा रोम-रोम धधकता है-
अनवरत!
व्यक्तित्व का कोना-कोना सुर्ख है,
अपनी ही आग से!

विचारों,
स्मृतियों,
भावनाओं
और घटनाओं का लावा,
झुलसा देता है
मेरे उबलते व्यक्तित्व को
जब-तब!

आश्चर्य है?
इतनी आग लिए
घूमता हूँ मैं
वर्षों से,
पर आज तक किसी को
उसकी आँच तक नहीं आयी?
तुम्हें भी नहीं?
सच?
तुम्हें भी नहीं
आशीष जोग
About the poet

आशीष जोग

View profile & all 40 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like