मेरा हृदय - अरुणा राय

अरुणा रायअरुणा राय18 Sept 1984

2 min read · 12.4K reads

उसकी निगाहें
उसके चेहरे पर खिची
स्मित-मुस्कान
उसकी चंचलता
मुझे
स्थिर कर रही थी

मेरी आँखें
झुकी जा रही थीं
और मेरा हृदय
खोल रहा था
ख़ुद को...

मेरी चुप्पी
बज रही थी
उसके भीतर
जिसके शोर में
ढूंढ रहा था वह
धड़कनों को अपनी।
अरुणा राय
About the poet

अरुणा राय

View profile & all 58 Poems / Stories