आखिर हम आदमी थे - अरुणा राय

अरुणा रायअरुणा राय18 Sept 1984

2 min read · 12.3K reads

इक्कीसवीं सदी के
आरंभ में भी
प्यार था
वैसा ही
आदिम
शबरी के जमाने सा
तन्मयता
वैसी ही थी
मद्धिम
था स्पर्श
गुनगुना...
आखिर
हम आदमी थे
... इक्कीसवीं सदी में भी
अरुणा राय
About the poet

अरुणा राय

View profile & all 58 Poems / Stories