सूचकांक - अरुण कमल

अरुण कमलअरुण कमल15 Sept 1954

6 min read · 12.4K reads

पहले एक क़िताब की दुकान पर काम पकड़ा
हफ़्ते-भर रहा फिर बैठ गया
बोला, मन नहीं लगा;
जब रात भर पेट गुड़गुड़ाया तो फिर एक प्रेस में लग गया
और कोई दस दिन बाद मुझे मंदिर की सीढ़ियों पर मिला
मालिक जल्लाद था, बोला;
तब विद्यार्थियों के लिए टिफ़िन ढोने लगा बाँस के डंडे पर
और चौथे ही दिन अण्डा चुराने के इल्जाम में वापस
सड़क पर;
फिर एक कूरियर सर्विस में घुस गया
और भूत की तरह बारह दिन सायकिल रौंदने और
सैंकड़ों घंटियाँ बजाने के बाद
उसे अचानक लगा कि वह सिर्फ़ ख़ुराकी पर खट रहा है
तो एक दिन मय चिट्ठियों के चम्पत हो गया;
फिर तो कई काम किये, छोड़े, किये छोड़े
मारा-मारा फिरा एक दो बार घायल भी हुआ पता नहीं कैसे,
एक दिन अस्पताल में मिल गया पड़ा-पड़ा
खिड़की से पुकारा
पर प्यारे ने हिम्मत नहीं हारी
हाथ-पाँव मारता रहा
आख़िर एक दिन दारु-भट्टी में जुगाड़ लगा
और वहाँ टिक गया
शरीर भी अब गोटा गया
फट से दो-दो कमीज़ें खरीदीं, एक सफ़ेद एक धारी वाली
एक काला चश्मा
और एक कैप जिसे कालेजिया लड़कों की तरह उल्टा पहनता
और एक दिन लड़की भी देख ली रिश्ते में
तभी एक दिन देखा मैंने
पटने के अशोक राजपथ पर
अगल-बगल सिपाही
कमर में रस्सा!
अरुण कमल
About the poet

अरुण कमल

View profile & all 83 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उंगलियांसुबह सुबह स्कूल जाते एक बच्चे के साथ हैंदादी बनकर— प्रताप सोमवंशीपांवभले ही खड़ी हो पूरी देह इन परपूजने के बहुतेरे प्रतीक जुड़े हों पांवों के साथ— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजतुलसीदासभक्त शिरोमणि तुलसीदास नेविनम्रता औ’ श्रद्धा से— बी. गोपाल रेड्डी