अनुभव

अरुण कमलअरुण कमल15 Sept 1954

1 min read · 12.4K reads

और तुम इतना आहिस्ते मुझे बाँधती हो

जैसे तुम कोई इस्तरी हो और मैं भींगी सलवटों भरी क़मीज़

तुम आहिस्ते-आहिस्ते मुझे दबाती सहला रही हो

और भाप उठ रही है और सलवटें सुलट खुल रही हैं

इतने मरोड़ों की झुर्रियाँ—

तुम मुझमें कितनी पुकारें उठा रही हो

कितनी बंशियाँ डाल रही हो मेरे जल में

मैं जल चुका काग़ज़ जिस पर दौड़ती जा रही आख़िरी लाल चिंगारी

मैं तुम्हारे जाल को भर रहा हूँ मैं पानी।

अरुण कमल
About the poet

अरुण कमल

View profile & all 83 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like