सम्बल - अर्पिता राठौर

अर्पिता राठौरअर्पिता राठौर13 Sept 1998

2 min read · 12.3K reads

तुम्हारे
और मेरे
साथ का सम्बल

कुछ भरे हुए को
रीता करना

और

हम-तुम
जो अबके
भर लाए हैं

उसे
अगली बार के लिए
थोड़ा-थोड़ा कर

ख़ाली करते चलना ।

तुम्हारे
और मेरे
साथ का सम्बल

सिर्फ़ एक अतृप्ति… ।
अर्पिता राठौर
About the poet

अर्पिता राठौर

View profile & all 16 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like