पितृपक्ष - अर्चना कुमारी

अर्चना कुमारीअर्चना कुमारी27 Sept 1984

3 min read · 12.4K reads

दिवंगत पूर्वजों को तर्पण..
और जिन्दा लोग
अब भी इंतजार में हैं
कि प्यास का हल लेकर आएगा कोई
आस का फल लेकर आएगा कोई
विश्वास की ऊँगलियाँ थरथरा रही हैं
आँख इंतजार की पथरा रही है
कान मोहब्बत के घबरा रहे हैं
ये जिन्दा लोग...
साँस-साँस मरे जा रहे हैं
काश! जीते जी हम दे सकें
इन्हें प्रेम का अर्पण....
सार्थक हो उठे पितृपक्ष शायद
और संताने तृप्त हो सकें शायद
कर्तव्यों की प्यास से....
क्यों नहीं दिखती नजर को
भटकती कलपती जिन्दा रुहें....!!!
अर्चना कुमारी
About the poet

अर्चना कुमारी

View profile & all 30 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like