एक कविता-एक वजूद - अर्चना कुमारी

अर्चना कुमारीअर्चना कुमारी27 Sept 1984

3 min read · 12.4K reads

मेरी हर कविता
मेरा एक किरदार होती है
एक मुकम्मल शख्सियत
जब चोट खाती है
डाली से टूट जाती है
सूखे पत्तों की तरह
पाँव तले दबने से
निकलती है आवाज रुखी सी
नमी का कोई लफ्ज नहीं होता
अहसास की कोई किताब नहीं होती
वही थी मैं
जो तुम नहीं समझे
बरस रही है हँसी
रात की बाँहों से
सवाल नाच रहे हैं
आँगन में घूँघरु बाँधकर
कि मैं अक्सरहाँ कुछ और थी
तुम कुछ और समझते रहे
अब तलाशियाँ खत्म होती हैं पते की
मैं की
कि मेरे बाद कोई मुझसा मिले तो पूछना
आग से दामन जलाकर
कौन फूँकता है फफोले किसी और के!!
मेरा किरदार तब भी सजदा था
अब भी इबादत है!!
अर्चना कुमारी
About the poet

अर्चना कुमारी

View profile & all 30 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like