न यह कहो तेरी तक़दीर का हूँ मै मालिक - आरज़ू लखनवी

आरज़ू लखनवीआरज़ू लखनवी

2 min read · 12.4K reads

न यह कहो तेरी तक़दीर का हूँ मैं मालिक।
बनो जो चाहो ख़ुदा के लिए, ख़ुदा न बनो॥

अगर है जुर्मे-मुहब्बत तो ख़ैर यूँ ही सही।
मगर तुम्हीं कहीं इस जुर्म की सज़ा न बनो॥

मिले भी कुछ तो है बेहतर तलब से इस्तग़ना[1]।
बनो तो शाह बनो, ‘आरज़ू’! गदा[2] न बनो॥
आरज़ू लखनवी
About the poet

आरज़ू लखनवी

View profile & all 41 Poems / Stories

More from आरज़ू लखनवी

  1. हमारा ज़िक्र जो ज़ालिम की अंजुमन में नहीं - आरज़ू लखनवी

    हमारा ज़िक्र जो ज़ालिम को अंजुमन में नही।जभी तो दर्द का पहलू किसी सुख़न में नहीं॥

    12.4K reads
  2. आके क़ासिद ने कहा जो, वही अक्सर निकला - आरज़ू लखनवी

    आके क़ासिद ने कहा जो, वही अकसर निकला।नामाबर समझे थे हम, वह तो पयम्बर निकला॥

    12.4K reads
  3. नादाँ की दोस्ती में जी का ज़रर न जाना - आरज़ू लखनवी

    नादाँ की दोस्ती में जी का ज़रर न जाना।इक काम कर तो बैठे, और हाय कर न जाना॥

    12.4K reads
  4. दिल का जिस शख़्स के पता पाया - आरज़ू लखनवी

    दिल का जिस शख़्स के पता पाया।उसको आफ़त में मुब्तला पाया॥

    12.4K reads
  5. यह मेरी तौबानतीजा है बुख़लेसाक़ी का - आरज़ू लखनवी

    यह मेरी तौबा नतीजा है बुखले-साक़ी का।ज़रा-सी पी के कोई मुँह ख़राब क्या करता?

    12.4K reads