मामूली आदमी का घोषणापत्र - अरविन्द श्रीवास्तव

अरविन्द श्रीवास्तवअरविन्द श्रीवास्तव2 Sept 1964

2 min read · 12.4K reads

मामूली आदमी हूँ
असमय मरूंगा
तंग गलियों में
संक्रमण से
सड़क पार करते हुए
वाहन से कुचल कर

या पुलिस लॉकअप में

माफ़ करना मुझे
अदा नहीं कर सकूंगा
मैं अपना पोस्टमार्टम-ख़र्च ।
अरविन्द श्रीवास्तव
About the poet

अरविन्द श्रीवास्तव

View profile & all 30 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like