हमारा प्रेम - अरविन्द श्रीवास्तव

अरविन्द श्रीवास्तवअरविन्द श्रीवास्तव2 Sept 1964

2 min read · 12.4K reads

इतिहास से पढ़ाई की और करता हूँ चाकरी
कविता की

करता हूँ चौका-बर्तन
झाड़ू-बहारू
रोपता हूँ फूल-पत्तियाँ
लगाता हूँ उद्यान

सौंपता हूँ उसे दिल-दिमाग
शौर्य-पराक्रम
सपने सारे के सारे

करता हूँ इतना ज़्यादा प्रेम
कि अक्सर सहमी,
सशंकित आँखों से
देखती है कविता मुझे !
अरविन्द श्रीवास्तव
About the poet

अरविन्द श्रीवास्तव

View profile & all 30 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like