हवा जो चलती रहती है - अरविन्द कुमार

अरविन्द कुमारअरविन्द कुमार17 Sept 1930

3 min read · 12.4K reads

हवा जो चलती रहती है
आँख से देख नहीं पाते
    हवा को मैं ने देखा है
 
हवा नटखट सी बच्‍ची है
सदा इठलाती रहती है
सदा बल खाती रहती है
नए नित रूप दिखाती है
    हवा को मैं ने देखा है
 
ग़रीबी जब ठिठुराती है
अमीरी मौज मनाती है
हवा तब सनसन रोती है
हवा तब शोक मनाती है
    हवा को मैं ने देखा है
 
धूल जब ऊपर चढ़ती है
गर्व से सब पर हँसती है
ज़माना हैरत करता है
हवा मन मेँ मुसकाती है
    हवा को मैं ने देखा है
अरविन्द कुमार
About the poet

अरविन्द कुमार

View profile & all 9 Poems / Stories