क्या स्वीकार कर पाएगी वह ? - अपर्णा भटनागर

अपर्णा भटनागरअपर्णा भटनागर6 Sept 1964

6 min read · 12.4K reads

कोयला उसे बहुत नरम लगता है
और कहीं ठंडा
उसके शरीर में जो कोयला ईश्वर ने भरा है
वह अजीब काला है
सख्त है
और कहीं गरम !
अक्सर जब रात को
आँखों में घड़ियाँ दब जाती हैं
और उनकी टिक-टिक सन्नाटे में खो जाती है
तब अचानक कुछ जल उठता है
और सारे सपनों को कुदाल से तोड़
वह न जाने किस खंदक में जा पहुँचती है ।
 
तभी पहाड़ों से लिपटकर कई बादल चीख़ते हैं
जंगल काँप उठता है
और न जाने कहाँ से
भेड़िये गाँव की बकरियों को दबोचने आ पहुँचते हैं !
कुछ झील में तैरती झख बतखें
क्वक-क्वक कर दौड़ती हैं
और रात की स्याही पर लाल छींट बिखर जाता है
झील की परत लाल हो जाती है ।
ओह
!बादल की चीख़ खो गई है
किन्हीं कंदराओं में ।
 
वह अपने कोयले से बाहर आती है
जब लूसीफर[1] आसमान की कोर पर
भोर की लकीर खींचता है
किसी दैमौन[2] की तरह
उसके अन्दर की औरत को धिक्कारता
उसे स्क्यूबस कह कर उलाहना देता
वह चुप हो बाहर आती है
गाँव की निगाहें गीध बनकर छेदती हैं
रोज़ के अनिष्ट से नहीं डरी
पर आज न जाने क्या मंगल घटा है
वह काँप गयी है भीतर तक
अलाव तप्त हो गया है
सूखे आँसू गलना सीख गए हैं
कोई पुरुष उसकी कालिख़ डाकिन पर रीझा है
क्या स्वीकार कर पाएगी वह ?
अपर्णा भटनागर
About the poet

अपर्णा भटनागर

View profile & all 40 Poems / Stories

More from अपर्णा भटनागर

  1. मेरे क्षण - अपर्णा भटनागर

    गोधूली बीत गई थीनौसढ़ के पुल से नीचे बहती

    12.4K reads
  2. मिनौती - अपर्णा भटनागर

    हर नारी मिनौती है.. यहाँ दृश्य अरुणाचल का है, इसलिए बाँस, धान, सूरज, सीतापुष्प, पहाड़ के बिम्ब भी उसी प्रदेश के हैं। बरई, न्यिओगा वहाँ के लोक जीवन से जुड़े गीत हैं- जैसे हम बन्ना-बन्नी, आला, बिरहा से जुड़े हैं... इस संगीत को बाँसों से जोड़ा है.. जैसे बाँस के खोखल से निसृत होकर ये मिनौती की आत्मा में पैठ गए हैं... नारी के मन और आत्म को समझाते हुए पुरुष से अंतिम प्रश्न पर कविता समाप्त होती है...मेरे बाँस

    12.4K reads
  3. सब भर जाएगा ! - अपर्णा भटनागर

    रॉबिन तुम एकदम रॉबिन चिड़िया जैसे होछल्लेदार बाल, अकसर लाल रहने वाली दो गोल बड़ी आँखें

    12.4K reads
  4. गौतम की प्रतीक्षा ? - अपर्णा भटनागर

    कुछ तितलियाँफूलों की तलहटी में तैरती

    12.4K reads
  5. बाहर बहुत बर्फ़ है - अपर्णा भटनागर

    तुम्हारे देश के उम्र की हैअपने चेहरे की सलवटों को तह कर

    12.4K reads