नदी की तरफ़ लौटते
और नदी की तरफ़ से लौटते
मनुष्य में क्या अंतर होता है?
कुछ नहीं बस यही कि
नदी की तरफ़ लौटता मनुष्य लगभग बंजर होता है
और नदी की तरफ़ से लौटता मनुष्य लगभग नदी
ध्यान रहे
लगभग बंजर होना बंजर होना नहीं
लगभग नदी होना नदी होना भी नहीं
जो लगभग बंजर है वह लगभग नदी भी हो सकता है
जो लगभग नदी है वह लगभग बंजर भी हो सकता है
पूरी तरह नदी या पूरी तरह बंजर
कोई नहीं होता








