पवन की पायल

अनूप विर्कअनूप विर्क

1 min read · 12.4K reads

कुछ गीत भी ऐसे होते हैं

जो हवा की पायल बनते हैं

धरती के कानों ज्यों बूँदें

कुछ गीत तो उड़कर एक बार

अंबर से ऊपर उड़ जाते

घर आने की राह भूलते हैं

और सीने में दर्द जगा जाते

जल-थल में कहीं नहीं मिलते

कर जाते पूरी उम्र सूनी

कुछ गीत...

कुछ गीत पेड़-से होते हैं

दुख अपना कभी नहीं कहते

कभी छाँह बने, कभी माँ बने

कहीं बादल बने, बरसते हैं

धरती के सारे सपने ही

पत्तों में सुंदर गूँथे हैं

कुछ गीत...

कुछ गीत हुए प्रेमी जैसे

मिलके भी कभी वह मिलते नहीं

तट पर ही करें प्रतीक्षा जो

कच्चे मटकों संग तिरते नहीं

संगमरमर-सी हैं बहुत हँसी

कुछ सुनते नहीं, ये गूँगे हैं

कुछ गीत...

कुछ गीत होते हैं माँ जैसे

सब कष्ट जान पर सहते हैं

फूलों को बहार देने हित

ख़ुद उम्र ख़िज़ाँ को सहते हैं

बेटों को बिठाते पलकों पर

ख़ुद गीले में सो जाते हैं

कुछ गीत...

कुछ गीत होते हैं लोगों के

लोगों की विरासत बन जाते

बनते सौंदर्य हैं लोगों का

जीवन की नफ़ासत बन जाते

वे गीत रहेंगे सदा यहाँ

वे मंदिर, मस्जिद और बुँगे हैं

कुछ गीत...

कुछ गीत राह में छोड़ आए

कुछ गीत हमीं से बिछुड़ गए

हम दुविधा वाली मिट्टी थे

हम रेत की तरह बिखर गए

वे घाव बुहत ही गहरे हैं

ये दर्द ग़मों सम भारी है

कुछ गीत...

सोते हैं सदा धरातल पर

फूलों की सुगंध हो जाते

उकरे, अंकित हैं पत्तों पर

मारे न रब्ब न झुलसाए आग

न होते हुए भी होते हैं

कुछ गीत...

अनूप विर्क
About the poet

अनूप विर्क

View profile & all 1 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like