मौसम - अनूप सेठी

अनूप सेठीअनूप सेठी10 Sept 1958

3 min read · 12.4K reads

1.

हवा के रास्ते
सूरज वस्त्र वस्त्र जल सोख लेने पर उतारू है
नदी के वास्ते
यह भी एक ऋतु आई है.

2.

पहाड़ों ने रख दिया
कतरा कतरा समुद्र घाटियों के हाथ
नदी उठी
चली पीहर
ले उत्सवी सौगात.

3.

रात भर दहकते रहे हैं बादल
चार पग उतर क्यों नहीं आए तुम
हवा के आंचल ही बांध भेज देते
तनिक सी एक फुहार.

4.

हवा उड़ी ले
विश्वासों के कुछ भीगे हिन्से
युकिलिप्टस झर चला
बस ताकता आकाश.

(1978)
अनूप सेठी
About the poet

अनूप सेठी

View profile & all 51 Poems / Stories