जूते

अनूप सेठीअनूप सेठी10 Sept 1958

1 min read · 12.4K reads

कई हज़ार साल पहले जब एक दिन

किसी ने खाल खींची होगी इंसान की

उसके कुछ ही दिन बाद जूता पहना होगा

धरती की नंगी पीठ पर जूतों के निशान मिलते हैं

नुची हुई देह नीचे दबी होगी

धरती हरियाली का लेप लगाती है

जूते आसमान पाताल खोज आए

जूते की गंध दिमाग़ तक चढ़ आई है

कई हज़ार साल हो गए

नंगे पैर से टोह नहीं ली किसी ने धरती की।

अनूप सेठी
About the poet

अनूप सेठी

View profile & all 51 Poems / Stories