भोली इच्छाएं-3 - अनूप सेठी

अनूप सेठीअनूप सेठी10 Sept 1958

1 min read · 12.4K reads

पीतल के तवे पर टन्न से बजे
या लोहे की कटोरी घनघनाए
ऐसी घंटी बन बाजूं
बेड़ियां गल जाएं
पंख लग जाएं
बेहद्द तक फैले गूंज
बाल गोपाल दुनिया भर के
खिलखिलाएं.
अनूप सेठी
About the poet

अनूप सेठी

View profile & all 51 Poems / Stories