भोली इच्छाएं-1 - अनूप सेठी

अनूप सेठीअनूप सेठी10 Sept 1958

2 min read · 12.4K reads

धरती पर पैर जमाना दूब की नाईं
टपरी की छत पर चढ़कर फल देना मोटे ताजे
फिर कुम्हड़े की बेल बन मुरझा जाना
सहना मार रहना मुस्तैद
पर इतने भी बैल मत हो जाना
पुट्ठे पर हाथ फिरे जब बच्चे का
ठिठक सिहर पगुराना
मत बिसराना .
अनूप सेठी
About the poet

अनूप सेठी

View profile & all 51 Poems / Stories