अँधेरा - अनुलता राज नायर

अनुलता राज नायरअनुलता राज नायर20 Sept 1968

1 min read · 12.4K reads

अंधेरे को मैंने
कस कर लपेट लिया
आगोश में
भींच लिया सीने से इस कदर
कि उसकी सूरत दिखलाई न पड़े.
पीछे खडी
कसमसाई सी रौशनी
तकती थी मुझे

अँधेरे से जल गयी लगती है रोशनी!!
अनुलता राज नायर
About the poet

अनुलता राज नायर

View profile & all 24 Poems / Stories