यह पलाश के फूलने का समय है-2 - अनुज लुगुन

अनुज लुगुनअनुज लुगुन10 Sept 1986

5 min read · 12.4K reads

यह पलाश के फूलने का समय है
रेत पर बने बच्चों के घरौन्दों से
उठ रहा है धुआँ
हवाओं में घुल रहा है बारूद
चट्टानों से रिसते पानी पर
सूरज की चमक लाल है और
जंगल की पगडंडियों में दिखाई पड़ता है दंतेवाड़ा
यह पलाश के फूलने का समय है ।

यह पलाश के फूलने का समय है ।
नियमगिरि से निकले नदी के तट पर
कन्दू पक कर लाल हैहट चुकी है मकड़े की जाली
गुफ़ाओं की ख़बर है
खदानों में वेदान्ता का विज्ञापन टँगा है,
साखू के सागर सारंडा की लहरों में
बिछ गई है बारूदी सुरंगें
हर दस्तक का रंग यहाँ लाल है ।

यह पलाश के फूलने का समय है।
दूर-दूर तक जगंल का
हर कोना पलाश है
साखू पलाश है
केन्दू पलाश है
पलाश आग है
आग पलाश है
जंगल में पलाश के फूल को देख
आप भ्रमित हो सकते हैं कि
जंगल जल रहा है
जंगल में जलते आग को देख
आप कतई न समझें पलाश फूल रहा है
यह पलाश के फूलने का समय है
और, जंगल जल रहा है।
अनुज लुगुन
About the poet

अनुज लुगुन

View profile & all 93 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like