एक और प्रार्थना

अनीता वर्माअनीता वर्मा25 Sept 1959

1 min read · 12.4K reads

प्रभु मेरी दिव्यता में

सुबह-सवेरे ठंड में काँपते

रिक्शेवाले की फटी क़मीज़ ख़लल डालती है

मुझे दुख होता है यह लिखते हुए

क्योंकि यह कहीं से नहीं हो सकती कविता

उसकी क़मीज़ मेरी नींद मे सिहरती है

बन जाती है टेबुल साफ़ करने का कपड़ा

या घर का पोंछा

मैं तब उस महँगी शॉल के बारे में सोचती हूँ

जो मैं उसे नहीं दे पाई

प्रभु मुझे मुक्त करो

एक प्रसन्न संसार के लिए उस ग्लनि से कि

मैं महँगी शॉल ओढ़ सकूँ

और मेरी नींद रिक्शे पर पड़ी रहे

अनीता वर्मा
About the poet

अनीता वर्मा

View profile & all 44 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like