अभी

अनीता वर्माअनीता वर्मा25 Sept 1959

1 min read · 12.4K reads

अभी मैं प्रेम से भरी हुई हूँ

पूरी दुनिया शिशु-सी लगती है

मैं दे सकती हूँ किसी को कुछ भी

रात-दिन वर्ष-पल अनंत

अभी तारे मेरी आँखों में चमकते हैं

मर्म से उठते हैं कपास के फूल

अंधकार अभी सिर्फ़ मेरे केशों में है

अभी जब मैं प्रेम करती हूँ

दुनिया में भरती हूँ रंग

जंगलों पर बिखेरती हूँ हँसी

समुद्र को सौंपती हूँ उछाल

पत्थरों में भरती हूँ शांति

अनीता वर्मा
About the poet

अनीता वर्मा

View profile & all 44 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like