कौन लगती हूँ - अनीता कपूर

अनीता कपूरअनीता कपूर13 Sept 1957

2 min read · 12.4K reads

तेरी गलियों की हवा की महक
अहसासों के बंद किवाड़ को धकेल
मेरी रूह के कानों में पायल बजा गई

और मैं सोचती ही रह गयी,
कि, मैं तेरी कौन लगती हूँ........

तेरी आवाज़ की सोंधी खुशबू
दिल के दरवाजे को धकेल
मेरी रूह को सराबोर कर गयी

और में सोचती ही रह गयी,
कि, मैं तेरी कौन लगती हूँ...
अनीता कपूर
About the poet

अनीता कपूर

View profile & all 44 Poems / Stories