कशमकश - अनीता कपूर

अनीता कपूरअनीता कपूर13 Sept 1957

2 min read · 12.4K reads

दिल और दिमाग
की कशमकश में
कभी दिल जीतता है
तो कभी दिमाग
पर पिसता सिर्फ दिल ही है
और दाँव पर लगती है देह
छिन्न-भिन्न होता है वक्त
बिखरती है जिंदगी
और हाथ से फिसल जाती है
एक और पतंग
और लटकी हुई उसकी डोर
अनीता कपूर
About the poet

अनीता कपूर

View profile & all 44 Poems / Stories