अधूरी नज़्म - अनीता कपूर

अनीता कपूरअनीता कपूर13 Sept 1957

2 min read · 12.4K reads

मिले थे हम बरसों बाद
तुमने कुछ सुनाया था...
मैंने भी उसमे कुछ जोड़ा था
तुम्हारी अधूरी नज़्म को
रूहानी शब्दों से थोड़ा सा मोड़ा था
मैंने जब कहा, कि देखो
अधूरी नज़्म को आगे बढा दिया
तुमने कहा, नहीं
ज़िंदगी को आगे बढ़ा दिया...
अनीता कपूर
About the poet

अनीता कपूर

View profile & all 44 Poems / Stories