जिजीविषा - अनीता अग्रवाल

अनिता अग्रवालअनिता अग्रवाल

2 min read · 12.4K reads

दाना लेकर दीवार पर
चढ़ती हुई चोटीं
गिर जाती है
और कुचली जाती है
दाना
पांच से चिपककर
दूर जा गिरता है
एक दूसरी चींटी आकर
अहसास कराती है,
अपने होने का
जो साथी चींटी को ले जाती है
बिना किसी गिला-शिकवा के
और
मैं देखती रह जाती हूं
मुश्किल से उठाकर
लाये उस दाने को
अनिता अग्रवाल
About the poet

अनिता अग्रवाल

View profile & all 9 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like