सज़ा

अनिरुद्ध उमटअनिरुद्ध उमट28 Sept 1964

1 min read · 12.4K reads

ईश्वर की अदालत में

एक नदी गिड़गिड़ा रही थी

कोई तालाब हाथ बाँधे

बैठा था उकड़ूँ

समंदर उम्मीद हारे खड़े थे

पर्वत अनमने से पसर गए थे

बावड़ियाँ ऊँघ रही थीं

एक-एक कर सभी को थी प्रतीक्षा

फ़ैसले की

निश्चित सज़ा की

उधर ईश्वर प्यास के मारे था बेहाल

कह भी नहीं पा रहा था

कोई भी उठे मेरे कंठ में बैठ जाए

मैं प्यासा नहीं मरना चाहता

अनिरुद्ध उमट
About the poet

अनिरुद्ध उमट

View profile & all 48 Poems / Stories