कभी कोई था - अनिरुद्ध उमट

अनिरुद्ध उमटअनिरुद्ध उमट28 Sept 1964

2 min read · 12.4K reads

फिर यह हुआ
साँस आखिरी
चढ़ गयी
सीढ़ी एक और

छत बन गयी

मृत होना था जहाँ मुझे
थी चारदीवारी

जाना था जिस मार्ग
कतरन सा वह अब
था लिपटा
गले आँखों पर

थी जल्दी तुम्हे
तुम गए
आकाश बताते छत को
मुझे बुलाते

कभी कोई था बीच हमारे
नहीं माना हमने

कहता है अब
था धोखा वह
ठोस

आखिरी साँस आ गयी
थम गयी
अनिरुद्ध उमट
About the poet

अनिरुद्ध उमट

View profile & all 48 Poems / Stories