धुँए में कंधा - अनिरुद्ध उमट

अनिरुद्ध उमटअनिरुद्ध उमट28 Sept 1964

2 min read · 12.4K reads

सपने में वह फोन पर
बता रहा होगा
अपना अधूरा रह गया सपना

उसकी आवाज
दरांती से मेरे सपनों को
काट रही होगी

जब मैं कहूँगा
कल आधी रात बाद
अपने रो पड़ने की बात

तब वह किसी विक्रम-सा
मुझे किसी वैताल-सा कंधे पर लादे
धुँए में विलीन होता
दिखायी देगा।
अनिरुद्ध उमट
About the poet

अनिरुद्ध उमट

View profile & all 48 Poems / Stories