अली मियाँ

अनिरुद्ध उमटअनिरुद्ध उमट28 Sept 1964

1 min read · 12.4K reads

सीढ़ियों पर चिड़िया के पंख

सूखी हड्डियाँ

लंबी ताने

इस क़दर निश्चल

कि जैसे

अली मियाँ आने को हैं

अपनी पतंग पर इन सबको

जगह देने को हैं

फिर सूखे तालाब में

उड़ाएँगे पतंग

और ख़ुद कट जाएँगे

अनिरुद्ध उमट
About the poet

अनिरुद्ध उमट

View profile & all 48 Poems / Stories