ये समझना मुश्किल था - अनिल पुष्कर

अनिल पुष्करअनिल पुष्कर2 Sept 1980

3 min read · 12.4K reads

घोषणा के बाद भी ये अन्दाज़ा लगाना मुश्किल था
कि गोली किधर से चलेगी

गोली चली
और ये बताना मुश्किल था
कि किधर से चली

कुछ सिपाही ढेर हुए और
अनुमान से कहीं ज़्यादा वनवासी

आदेश के बाद भी
ये ये समझना मुश्किल था कि
मारे गए लोगों की शिनाख़्त किस तरह करें

क्योंकि राष्ट्रीय ख़बर बनते-बनते
ये स्थानीय ख़बर बनी रही
कि जंगल में लगी
अब तक की सबसे भीषण आग है ।
अनिल पुष्कर
About the poet

अनिल पुष्कर

View profile & all 37 Poems / Stories