एक सुरीली शाम का जादू-2 - अनिल पुष्कर

अनिल पुष्करअनिल पुष्कर2 Sept 1980

3 min read · 12.4K reads

जलसे में ख़बरों के मालिक आए हैं
आख़िरी कतार में हैं मुल्क के बाशिन्दे

तरक्कीपसन्द क़लमकार बीच कतार में हैं
सुधीजनों से आगे बैठे हैं व्यापारी
इनसे भी आगे बौठे हैं -– मुल्क के नुमाइन्दे
और आगे मुल्क पे जाँनिसार कारिन्दे
आगे की कतार में हैं तरक्कीपसन्द
और उनके पीछे हिफ़ाजती दस्ते

और सबसे आगे –- संगीत बजाने वाले शातिर हत्यारे बैठे हैं
शान्तिलोक की मधुर धुनें फ़ैल रही हैं ।

और
कानों तक नहीं पहुँचती -- तेज़धार हथियारों की आवाज़ें ।
अनिल पुष्कर
About the poet

अनिल पुष्कर

View profile & all 37 Poems / Stories