बाज़ार में - अनिल पाण्डेय

अनिल पाण्डेयअनिल पाण्डेय

2 min read · 12.4K reads

बिक रहा था सब कुछ
कुछ के साथ कुछ
मिल रहा था उपहार में

आलू प्याज टमाटर की तरह
भाव, विचार, रीति, सुनीति
सबके लगे थे भाव
फुटकर नहीं थोक में
  
लोग ख़रीद रहे थे
सबके साथ सब
कुछ के साथ सब
एक के साथ सब
कुछ को मिल रहा था
कुछ व्यवहार में
  
मैं खोज रहा था शिष्टाचार
किसी ने चेताया
यह नहीं नीति संसार
तुम खड़े हो बाज़ार में ।
अनिल पाण्डेय
About the poet

अनिल पाण्डेय

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like