पुरानी शर्म

अनिल कुमार सिंहअनिल कुमार सिंह25 Sept 1968

1 min read · 12.4K reads

मैं चाहता हूँ कि भूल जाएँ लोग मुझे

सुखद आकांक्षा की तरह

नहीं आऊँ उनकी स्मृति में

और मिटा डालें वे अपनी

चेतना की स्लेट से मेरे

कर्मों-दुष्कर्मों का लेखा-जोखा

चाट जाएँ दीमक मेरे पार्थिव यश

जिन्हें मैंने नहीं इकट्ठा किया

मैं चाहता हूँ कि भूल जाऊँ ख़ुद को ही

कि शायद इसी तरह झुठला सकूँ

विरासत में मिली

हज़ारों साल पुरानी शर्म।

अनिल कुमार सिंह
About the poet

अनिल कुमार सिंह

View profile & all 23 Poems / Stories