बीज की वेला

अनिकेत पात्रअनिकेत पात्र

1 min read · 12.4K reads

जानता कुछ भी नहीं। फिर भी देख रहा हूँ सब कुछ

पहाड़ पर बरगद की खोह में पक्षी डेरे बना रहे हैं—

हर रोज़—टुक टुक टुक टुक

आसपास झरना नहीं, नदी भी नहीं

फिर भी मिट्टी का चौड़ा दलान... एक, दो, तीन, चार, पाँच

पाँच गायें चर रही हैं, बथान के नीचे

शाम उतर रही है। शृगाल चुपके से देखता है...

पुलकित हदय बनता है, समय का बीज नई आँखों से देखता है

अपनी प्रिय शराब में कोई भिगो लेता है उतरती रात को,

फिर धार चढ़ती है उस पर। प्रवाह के समकोण पर बादल-भरा लावा...

क्या इसे जरायु का काल कहते हैं? बीज-संरचना का काल कहते हैं?

अनिकेत पात्र
About the poet

अनिकेत पात्र

अधुनांतिक बांग्ला कवि।

View profile & all 2 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like