बच्चा होना, कितना अच्छा - अनंतप्रसाद रामभरोसे

अनंतप्रसाद रामभरोसेअनंतप्रसाद रामभरोसे1 Sept 1945

3 min read · 12.4K reads

बच्चों के संग बच्चा होना
कितना अच्छा लगता है!

कभी खेल में हँसना गाना
ता-ता थैया नाच दिखाना,
और कभी नाराज सभी से
हो जाना, फिर मुँह लटकाना।
झूठ-मूठ ऊँ-ऊँ कर रोना
कितना अच्छा लगता है!

गाल फुला आँखें मिचकाना
करना काम कभी बचकाना,
बंदर जैसी हरकत करके
कभी डराना फिर भग जाना।
खाना झूठ मूठ ले दौना
कितना अच्छा लगता है!

कल्लू नीनू चुन्नू-दीनू
के संग मिलकर गप्प लड़ाना,
इंजन बनकर छुक-छुक करना
या टिक-टिक घोड़ा बन जाना।
ऊपर लाद सभी को ढोना
कितना अच्छा लगता है!
अनंतप्रसाद रामभरोसे
About the poet

अनंतप्रसाद रामभरोसे

View profile & all 2 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like