जीवन - अनंत कुमार पाषाण

अनंत कुमार पाषाणअनंत कुमार पाषाण

2 min read · 12.4K reads

छोडो भी, ऐसा तो जीवन में होता है,
जो कभी मिलता है, वह कभी छिनता है।
लेकिन इससे डरकर
संध्या के सिंदूरी प्रकाश में
मंजरित तुलसी के
नीचे दीया
जलाना थोडे ही बंद किया जाता है।
भगवान बात सुनें, न सुनें,
तो भी मंदिर तो मंदिर ही है,
उसमें जो रोज शाम दीया नहीं जलाता है,
वह तो घर लौटने के अपने ही मार्ग पर
अंधेरा फैलाता है।
अनंत कुमार पाषाण
About the poet

अनंत कुमार पाषाण

View profile & all 3 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like