न ही कोई दरख़्त हूँ न सायबान हूँ - आनंद कुमार द्विवेदी

आनंद कुमार द्विवेदीआनंद कुमार द्विवेदी22 Sept 1968

3 min read · 12.4K reads

न ही कोई दरख़्त हूँ न सायबान हूँ
बस्ती से जरा दूर का तनहा मकान हूँ

चाहे जिधर से देखिये बदशक्ल लगूंगा
मैं जिंदगी की चोट का ताज़ा निशान हूँ

कैसे कहूं कि मेरा तवक्को करो जनाब
मैं खुद किसी गवाह का पलटा बयान हूँ

आँखों के सामने ही मेरा क़त्ल हो गया
मुझको यकीन था मैं बड़ा सावधान हूँ

तेरी नसीहतों का असर है या खौफ है
मुंह में जुबान भी है, मगर बेजुबान हूँ

बोई फसल ख़ुशी की ग़म कैसे लहलहाए
या तू ख़ुदा है, या मैं अनाड़ी किसान हूँ

एक बार आके देख तो ‘आनंद’ का हुनर
लाचार परिंदों का, हसीं आसमान हूँ
आनंद कुमार द्विवेदी
About the poet

आनंद कुमार द्विवेदी

View profile & all 15 Poems / Stories

More from आनंद कुमार द्विवेदी

  1. फुर्सत में आज - आनंद कुमार द्विवेदी

    घबराहट घुटन बहुत हैप्रीत पावना सावन दो

    12.4K reads
  2. जरिबो पावक मांहि - आनंद कुमार द्विवेदी

    घबराहट घुटन बहुत हैप्रीत पावना सावन दो

    12.4K reads
  3. दो चार रोज ही तो मैं तेरे शहर का था - आनंद कुमार द्विवेदी

    दो चार रोज ही तो मैं तेरे शहर का थावरना तमाम उम्र तो मैं भी सफ़र का था

    12.4K reads
  4. आ ज़िंदगी तू आज मेरा कर हिसाब कर - आनंद कुमार द्विवेदी

    आ जिंदगी तू आज मेरा कर हिसाब करया हर जबाब दे मुझे या लाजबाब कर

    12.4K reads
  5. मुश्किल से, जरा देर को सोती हैं लड़कियाँ - आनंद कुमार द्विवेदी

    मुश्किल से, जरा देर को सोती हैं लड़कियाँ,जब भी किसी के प्यार में होती हैं लड़कियाँ.

    12.4K reads