क्या तमाशे कर रहा है आदमी - आनंद कुमार द्विवेदी

आनंद कुमार द्विवेदीआनंद कुमार द्विवेदी22 Sept 1968

3 min read · 12.4K reads

क्या तमाशे कर रहा है आदमी
अब नज़र से गिर रहा है आदमी

बिन लड़े जीना अगर संभव नहीं
बिन लड़े क्यों मर रहा है आदमी

हर जगह से हारकर, सारे सितम
औरतों पर कर रहा है आदमी

देश की नदियाँ सुखाकर, फ़ख्र से
बोतलों को भर रहा है आदमी
  
हाथ में लेकर खिलौने एटमी
आदमी से डर रहा है आदमी

योग, पूजा, ध्यान नाटक है, अगर
भूख से ही लड़ रहा है आदमी

है पड़ी स्विच-ऑफ दुनिया जेब में
ये तरक्की कर रहा है आदमी
आनंद कुमार द्विवेदी
About the poet

आनंद कुमार द्विवेदी

View profile & all 15 Poems / Stories

More from आनंद कुमार द्विवेदी

  1. फुर्सत में आज - आनंद कुमार द्विवेदी

    घबराहट घुटन बहुत हैप्रीत पावना सावन दो

    12.4K reads
  2. जरिबो पावक मांहि - आनंद कुमार द्विवेदी

    घबराहट घुटन बहुत हैप्रीत पावना सावन दो

    12.4K reads
  3. दो चार रोज ही तो मैं तेरे शहर का था - आनंद कुमार द्विवेदी

    दो चार रोज ही तो मैं तेरे शहर का थावरना तमाम उम्र तो मैं भी सफ़र का था

    12.4K reads
  4. आ ज़िंदगी तू आज मेरा कर हिसाब कर - आनंद कुमार द्विवेदी

    आ जिंदगी तू आज मेरा कर हिसाब करया हर जबाब दे मुझे या लाजबाब कर

    12.4K reads
  5. मुश्किल से, जरा देर को सोती हैं लड़कियाँ - आनंद कुमार द्विवेदी

    मुश्किल से, जरा देर को सोती हैं लड़कियाँ,जब भी किसी के प्यार में होती हैं लड़कियाँ.

    12.4K reads