ये दुनिया वाले पूछेंगे - आनंद बख़्शी

आनंद बख़्शीआनंद बख़्शी21 Jul 1930 – 30 Mar 2002

4 min read · 12.4K reads

 
ये दुनिया वाले पूछँगे
मुलाक़ात हुई क्या बात हुई
ये बात किसीसे ना कहना
ये दुनिया वाले पूछँगे

ये बात अगर कोई पूछे
क्यों नैन तेरे झुक जाते हैं
तुम कहना इनकी आदत है
ये नैन यूँही शरमाते हैं
तुम लोगों से ये ना कहना
साँवरिया से लागे नैना
साँवरिया से लागे नैना

मैं तो ये राज़ छुपा लूंगी
तुम कैसे दिल को सम्भालोगे
दिल क्या तुम तो दीवारों पे
मेरी तस्वीर बना लोगे
देखो ये काम नहीं करना
मुझको बदनाम नहीं करना
मुझको बदनाम नहीं करना
ये दुनिया वाले पूछँगे

ये पूछँगे वो कौन है जो
चुपके सपनों में आता है
ये पूछँगे वो कौन है जो
मेरे दिल को तड़पाता है
तुम मेरा नाम नहीं लेना
सर पे इल्ज़ाम नहीं लेना
सर पे इल्ज़ाम नहीं लेना
ये दुनिया वाले पूछँगे
आनंद बख़्शी
About the poet

आनंद बख़्शी

आनंद बख़्शी

View profile & all 190 Poems / Stories