रैना बीती जाए - आनंद बख़्शी

आनंद बख़्शीआनंद बख़्शी21 Jul 1930 – 30 Mar 2002

3 min read · 12.4K reads

 
रैना बीती जाये, श्याम ना आये
रैना बीती जाये, श्याम ना आये
निंदिया ना आये, निंदिया ना आये
रैना बीती जाये ...

शाम को भूला, श्याम का वाद
शाम को भूला, श्याम का वाद
संग दिये के, बैठी है राधा
निंदिया ना आये, निंदिया ना आये
रैना बीती जाये ...

किस सौतन ने रोकी डगरिया
किस सौतन ने रोकी डगरिया
किस बैरन से लागी नज़रिया
निंदिया ना आये, निंदिया ना आये
रैना बीती जाये ...

बिरहा की मारी, प्रेम दीवानी
बिरहा की मारी, प्रेम दीवानी
तन मन प्यासा अंखियों में पानी
निंदिया ना आये, निंदिया ना आये
रैना बीती जाये ...
आनंद बख़्शी
About the poet

आनंद बख़्शी

आनंद बख़्शी

View profile & all 190 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like