निंदिया से जागी बहार - आनंद बख़्शी

आनंद बख़्शीआनंद बख़्शी21 Jul 1930 – 30 Mar 2002

2 min read · 12.4K reads

 
निन्दिया से जागी बहार
ऐसा मौसम देखा पहली बार
कोयल कूके कूके गाये मल्हार

मैं हूँ अभी कमसिन कमसिन
जानूं न कुछ इस बिन इस बिन
रातें जवानी की बाली उमर के दिन
कब क्या हो नहीं ऐतबार
ऐसा मौसम देखा पहली बार ...

कैसी ये रुत आयी सुन के मैं शरमायी
कानों में कह दे क्या
बाली ये पुरवाई
पहने फूलों ने किरणों के हार
ऐसा मौसम देखा पहली बार ...
आनंद बख़्शी
About the poet

आनंद बख़्शी

आनंद बख़्शी

View profile & all 190 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like