मेरी महबूबा - आनंद बख़्शी

आनंद बख़्शीआनंद बख़्शी21 Jul 1930 – 30 Mar 2002

5 min read · 12.4K reads

 
किसी रोज़ तुम से मुलाकात होगी
मेरी जान उस दिन मेरे साथ होगी
मगर कब ना जाने ये बरसात होगी
मेरा दिल है प्यासा मेरा दिल अकेला
ज़रा तस्वीर से तू निकल के सामने आ मेरी महबूबा
मेरी तक़दीर है तू मचल के सामने आ मेरी महबूबा
मेरी महबूबा

ओ ब्ल्डडी ओ ब्ल्डडा ओ ब्ल्डडू व्हाट टू डू
ओ ब्ल्डडी ओ ब्ल्डडा ओ ब्ल्डडू वी लव यू

नहीं याद कब से मगर मैं हूँ जब से
मेरे दिल में तेरी मुहब्बत है तब से
मैं शायर हूँ तेरा तू मेरी ग़ज़ल है
बड़ी बेकरारी मुझे आजकल है
ज़रा तस्वीर से तू ...

भला कौन है वो हमें भी बताओ
ये तस्वीर उसकी हमें भी दिखाओ
ये किस्से सभी को सुनाते नहीं है
मगर दोस्तों से छुपाते नहीं है
तेरे दर्द-ए-दिल की दवा हम करेंगे
ना कुछ कर सके तो दुआ हम करेंगे
तड़प कर आएगी वो तुझे मिल जाएगी वो तेरी महबूबा
किसी रोज़ अपनी मुलाकात होगी
ज़रा तस्वीर से तू ...
आनंद बख़्शी
About the poet

आनंद बख़्शी

आनंद बख़्शी

View profile & all 190 Poems / Stories