हुस्न के लाखों रंग - आनंद बख़्शी

आनंद बख़्शीआनंद बख़्शी21 Jul 1930 – 30 Mar 2002

3 min read · 12.3K reads

 
हुस्न के लाखों रंग
कौन सा रंग देखोगे
आग है ये बदन
कौन सा अंग देखोगे

गालों के ये फूल गुलाबी
इनकी रंगत क्या जानो
होंठों के दो जाम शराबी
इनकी लज़्ज़त क्या जानो
ज़ुल्फ़ों की ये छाँव घनेरी
इनकी राहत क्या जानो
हुस्न के लाखोन रंग ...

पदर्ए में क्या छुपा हुआ है
तेरी नज़र ये क्या जाने
इन आँखों के पीछे कितने
बसे हुए हैं मैखाने
पीके देखो जाम नज़र का
हो जाओगे दीवाने
हुस्न के लाखोन रंग ...
आनंद बख़्शी
About the poet

आनंद बख़्शी

आनंद बख़्शी

View profile & all 190 Poems / Stories